Radish:मूली के साथ इन चीज़ों का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत बिगड़ जाएगी

च

ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजार में मूली की आवक शुरू हो जाती है। मूली का स्वाद ही अलग होता है। मूली में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम करते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है। मूली का सेवन शरीर को तभी फायदा पहुंचाता है जब इसका सही तरीके से सेवन किया जाए। आप मूली का सेवन कैसे करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। तो जानिए मूली के सेवन के बाद आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मूली खाने से होने वाले फायदे।। सर्दीयों मे मुली अमृत है ।। - संकलनकर्ता "-  डॉ.ललित पोटफोड़े

सलाद में मूली के साथ खीरा खाने से सेहत को काफी नुकसान होता है। मूली और खीरा कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप मूली और खीरा एक साथ खाते हैं तो त्वचा में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मूली के साथ संतरा कभी ना खाएं। मूली खाने के बाद संतरे का जूस भी नहीं पीना चाहिए। इनके संयोजन से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पाचन तंत्र भी गड़बड़ा सकता है। कई लोगों को मूली खाने के बाद संतरा खाने की आदत होती है। आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए।

मूली खाने के ये 5 फायदे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे - health benefits  of radish - AajTak

अगर आप मूली के परांठे खाते हैं तो दूध कभी भी बाद या पहले नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही रात के समय कभी भी मूली नहीं खानी चाहिए।

From Around the web