स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मखाने भी हो सकते हैं खतरनाक साबित, जानिये कैसे?

q

अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ और संतुलित खानपान होना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही कब और कितनी मात्रा में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है ये भी जानना बहुत जरूरी है। सही समय पर उचित चीजों का सेवन शरीर को पर्याप्त पोषण देता है और कई समस्याओं से बचाता भी है। बात जब सेहत के लिए फायदेमंद चीजों की हो और मखाना का नाम न लिया जाये ऐसा नहीं हो सकता है। मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारत में आमतौर पर लोग इसका सेवन उपवास के दौरान भी करते हैं। खाने के अलावा इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान हवन में भी किया जाता है। मखाना शरीर के लिए फायदेमंद तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसका औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाने वाले मखाने का सेवन अगर सही ढंग से नहीं किया तो आपको कई समस्याएं भी हो सकती है। कुछ हेल्थ कंडीशन में मखाने का सेवन नुकसानदायक होता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

मखाने में मौजूद पोषक तत्व 
मखाना जिसे कमल का बीज के नाम से भी जाना जाता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें शरीर के लिए उपयोगी तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मखाने में कैलोरी, कार्ब्स और प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 

a

किडनी स्टोन में मखाने का सेवन
किडनी स्टोन की समस्या में मखाने का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि गुर्दे की पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या में मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए जब आप किडनी स्टोन की समस्या में इनका सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपके किडनी में मौजूद स्टोन का साइज बढ़ सकता है या आपको किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। यही कारण है कि किडनी स्टोन की समस्या में मखाने का सेवन न करने या अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। 

पेट की गैस में मखाने का सेवन 
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम यानी पेट में गैस की समस्या से जुड़ी स्थितियों में भी मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। मखाने में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें पचाने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में जब आप गैस्ट्रिक समस्याओं में इसका सेवन करते हैं तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पेट की गैस के अलावा ब्लोटिंग की समस्या में भी मखाने का सेवन बिलकुल भी नही करना चाहिए। इन स्थितियों में मखाने का सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

b

पोटैशियम का कम सेवन करने की स्थिति में
अगर आपको किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो चिकित्सक आपको पोटैशियम, कैल्शियम आदि का कम सेवन करने की सलाह देते हैं। किडनी फेलियर, किडनी इंफेक्शन और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं में आपको खानपान से जुड़ी तमाम सावधानियों का पालन करना होता है। इन समस्याओं में मखाने का सेवन बिलकुल भी न करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मखाने में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो इन स्थितियों में आपके लिए हानिकारक हो सकती है। किडनी के लिए पोटैशियम बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है।

दस्त या डायरिया की समस्या में 
मखाना फाइबर का समृद्ध भंडार होता है और दस्त या डायरिया में मखाने का सेवन फायदेमंद नहीं माना जाता है। कब्ज आदि की समस्या में बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए तो मखाने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है लेकिन दस्त और डायरिया की समस्या में फाइबर रिच फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसा कि आप जानते हैं मखाने में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसलिए दस्त और डायरिया में मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। 

From Around the web