कैसे महशूश कराएं सामने वाले को अपनी फीलिंग्स

c

कई लोग ऐसे होते हैं, जो बेझिझक अपनी फीलिंग्स दूसरों के सामने शेयर कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी फीलिंग्स बताने में हिचकिचाते हैं या फिर डरते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग उनके मन में क्या चल रहा है, इस बारे में बोल ही देते हैं। लेकिन जब प्यार की बात आती है, तो कई लोग अपने इमोशंस, प्यार को जाहिर नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इनमें से एक है जो अपनी फीलिंग्स को बताने में हिचकिचाते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं। इन तरीकों से आप सामने वाले को अपनी दिल की बात आसानी से बता बताएंगे।

दोस्ती की पहल करें- अगर आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। एक दोस्त को अपने दिल की सारी बातें आसानी से बताई जा सकती है। दोस्ती गहरी होने के बाद आप धीरे-धीरे उसे अपनी फीलिंग्स के बारे में बता सकते हैं। आप सामने वाले के लिए क्या फील करते हैं, उसे जाहिर कर सकते हैं। दोस्त बनने के बाद हो सकता है, वह आपकी फीलिंग्स को खुद ही समझ जाएं।

f

कॉफी डेट पर जाएं- अगर आप अपने ऑफिस या कॉलेज में किसी को पसंद करते हैं, तो उसे कॉफी डेट पर लेकर जा सकते हैं। आप कॉफी पर हार्ट डिजाइन बनवा सकते हैं, इससे आपकी फीलिंग्स सामने वाला समझ सकता है। कॉफी डेट के अलावा आप छोटे-छोटे सरप्राइज भी दे सकते हैं।

ग्रीटिंग कार्ड दें- ग्रीटिंग कार्ड अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेस्ट तरीका हो सकता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, उसे अपनी फीलिंग्स जाहिर करने में हिचकिचा रहे हैं तो ग्रीटिंग कार्ड आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप किसी फेस्टिवल, बर्थ-डे पर उसे लव कोट वाला ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। ग्रीटिंग कार्ड के साथ चॉकलेट भी दे सकते हैं।

पसंद-नपसंद का ख्याल रखें- अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आपको उसकी पसंद और नपसंद का ख्याल रखना चाहिए। अगर उन्हें चाय की जगह कॉफी पसंद है, तो आप उसके साथ रोज कॉफी पी सकते हैं। उन्हें कौन-सी चॉकलेट पसंद है, खाने में क्या पसंद है, इन सबके बारे में आपको जानकरी होनी जरूरी है।

c

बात करने का बहाना ढूंढें- अगर आप किसी से प्यार करते हैं या किसी को पसंद करते हैं, तो आपको उसके साथ बात करने का बहाना ढूंढना चाहिए। जितना हो सके, उनके बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप ऑफिस या कॉलेज में किसी को पसंद करते हैं, तो उनके साथ बैठने में रुचि दिखा सकते हैं। 

हमेशा साथ निभाएं- आप जिसे पसंद करते हैं, उसे कभी मुसीबत या परेशानी में नहीं देख सकते हैं। अगर आप जिसे पसंद करते हैं उसे आपके साथ ही जरूरत है, तो उसका साथ हमेशा निभाएं। जब उसे आपके साथ की जरूरत है, तब उसका साथ दें। इससे आपकी फ्रिक उनके लिए साफ दिखाई देगी, आपका प्यार भी जाहिर होगा।

From Around the web