Health Tips- बादाम खाने के फायदें तो जानते हैं ना, नुकसान यहां से जान लें

Health Tips-  बादाम खाने के फायदें तो जानते हैं ना, नुकसान यहां से जान लें

प्राचीन काल से ही हमें हमारे बुजुर्ग सूखे मेवे खाने की सलाह देते हैं, यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, अगर हम बादाम की बात करें तो इसका सेवन केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व किया जाता हैं, ऐसा माना जाता हैं कि बादाम खाने से बुद्धि तेज होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसलिए कई लोग अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से फायदा होने के बजाय नुकसान होने लगता है। आइए जानते हैं ज्यादा बादाम खाने के नुकसान-

Health Tips-  बादाम खाने के फायदें तो जानते हैं ना, नुकसान यहां से जान लें

1. किडनी स्टोन का खतरा

अधिक बादाम का सेवन करने से गुर्दे की पथरी का कारण बन सकती हैं।

2. रक्तस्राव

बहुत अधिक बादाम खाने से शरीर में विटामिन ई की मात्रा अधिक हो जाती हैं, इससे रक्तस्राव जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

3. शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ेंगे

ज्यादा बादाम खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं

4. कब्ज

अधिक मात्रा में बादाम खाने  से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Health Tips-  बादाम खाने के फायदें तो जानते हैं ना, नुकसान यहां से जान लें

5. मोटापा

वजन नहीं बढाना चाहते हैं तो बादाम का सेवन कम करें। क्योंकि इससे पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगेगी।

6. पोषण प्राप्त करने में कठिनाई

अधिक बादाम खाने से उसमें मौजूद फाइबर कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम के अवशोषण में बाधा डालता है।

7. सांस लेने में समस्या

अधिक बादाम खाने से शरीर में एचसीएन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है।

From Around the web