Gold Hotel : यहां लगा है बाथटब-सिंक-टॉयलेट समेत सब जगह सोना, जानिए इस होटल में रूकने का कितना है किराया

दत

वियतनाम की राजधानी हनोई में बना एक होटल इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह पूरी तरह से सोने से बना है। इस होटल में बने शौचालय भी सोने के बने हैं। होटल के बाथटब, लैंप और दीवारें भी सोने से बनी हैं। होटल रूम की बुकिंग 9 हजार रुपए से शुरू है। Dolce by Wyndham Hanoi Golden Lake नाम का यह होटल वियतनाम की राजधानी हनोई के उत्तर में स्थित है। इस होटल में जो भी ठहरता है वह रॉयल्टी जैसा महसूस करता है। इस फाइव स्टार होटल से पूरे शहर का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

Vietnam opens world's 'first' gold-plated hotel that comes with gilded  toilet bowls - Culture

'डेलीस्टार' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि होटल में रेस्टोरेंट, फिटनेस सेंटर, बार, लाउंज और बिजनेस सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इसके अलावा 24 घंटे करेंसी एक्सचेंज की सुविधा और रूम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है। होटल के कमरों में सोने के बाथटब, सोने के सिंक, सोने के शौचालय और शीशों पर सोने की फ्रेमिंग है। इस होटल का स्टाफ अंग्रेजी समेत 6 भाषाएं बोलता है।

सोने से बने इस होटल में आपको चम्मच से लेकर लेकर टॉयलेट सीट तक हर चीज़ सोने  की ही मिलेगी

हनोई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का सबसे बड़ा शहर है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। शहर में कई मंदिर हैं, जबकि होन कीम झील मंदिर देखने लायक है। आध्यात्मिकता और इतिहास से प्रेम करने वाले यात्री इस शहर को विशेष रूप से पसंद करते हैं। इसके अलावा, बाख मा मंदिर, हनोई ओपेरा हाउस, थांग लोंग का शाही गढ़ इस शहर के दर्शनीय स्थल हैं। Đồng Xuân मार्केट उन लोगों के लिए है जो स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं।

From Around the web