सुबह जल्दी उठकर करें ये काम शरीर से बीमारियां रहेंगी दूर

e

बिजी लाइफ में सेहत का ख्याल रखना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं। इस वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। अगर सुबह उठकर थोड़ा वक्त अपनी सेहत के लिए निकालें और एक अच्छी दिनचर्या को फॉलो करें, तो कई तरह की बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी। यहां कुछ कारगर टिप्स हैं, जिन्हें सुबह आजमाकर आप सेहतमंद बन सकते हैं।

c

सुबह जल्दी उठें- अगर आप दिनभर चुस्त रहना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करें। घर के बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि सूर्योदय से पहले उठने पर शरीर निरोगी रहता है। धार्मिक मान्यताओं में ब्रह्म मूहुर्त का भी बड़ा महत्व है। ब्रह्म मूहुर्त सूर्योदय से करीब डेढ़-दो घंटे पहले का समय होता है। कहा जाता है कि ब्रह्म मूहुर्त में उठकर ध्यान और अध्ययन करने से सफलता आपके कदम चूम लेती हैं।

मुंह धोकर पानी पिएं- सुबह जल्दी उठकर सबसे पहला काम आपको मुंह धोने का करना चाहिए। सुबह उठते ही सबसे पहले सामान्य तापमान वाले पानी से अपना मुंह धोना चाहिए। इससे शरीर में ताजगी आ जाती है। इसके बाद खाली पेट जितना हो सके पानी पीना चाहिए। 

d

रनिंग- अगर आप अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 4-5 किलोमीटर रनिंग करें। इससे शरीर का स्टेमिना बढ़ता है और पूरे दिन शरीर में फूर्ती रहती है। दौड़ने के अलावा आप साइकलिंग भी कर सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो भी थोड़ी रनिंग जरूर करें।  

कसरत करें- आजकल के जमाने में अधिकतर लोग एक छत के नीचे बैठकर अपना पूरा दिन गुजार देते हैं। इस वजह से कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। बेहतर होगा कि रोजाना सुबह कम से कम 15 मिनट कसरत जरूर करें। इससे शरीर में लचीलापन आता है। आप प्राणायाम भी कर सकते हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

w

हेल्दी नाश्ता- एक स्वस्थ शरीर पाने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। अगर आप काम पर जाते हैं, तो सुबह का नाश्ता करके ही घर से निकलें। नाश्ते में जितना हो सके हेल्दी फूड को शामिल करें। फ्रूट्स, दूध, सलाद, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। सुबह के नाश्ते में तली हुई और मसालेदार चीजों के साथ-साथ फास्टफूड से किनारा करें।

From Around the web