Garlic for bad cholesterol: कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खा है लहसुन, जानें इसके फायदे और खाने का तरीका

ि

लहसुन हमेशा हर घर की रसोई में मौजूद होता है। अगर आप रोजाना लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। लहसुन खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा लहसुन पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। लहसुन खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। प्रतिदिन लहसुन की केवल 1 कली खाने से आपका उच्च कोलेस्ट्रॉल, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली नियंत्रण में रहेगी। रोजाना लहसुन की एक कली खाने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा। आपको बता दें कि लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है।

 ि
आपको बता दें कि रोजाना लहसुन खाने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी। इसके अलावा गैस्ट्रिक जूस के पीएच में भी सुधार होगा। इसके अलावा, लहसुन का अर्क गैस्ट्रिक म्यूकोसल परत को भी ठीक करेगा। गौरतलब है कि लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। यह आंतों में विभिन्न प्रकार के परजीवी और माइक्रोबियल संक्रमण को दूर करता है।

े

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि लहसुन में मौजूद एलिसिन रक्तचाप पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है। शहद के साथ लहसुन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिल सकती है।

From Around the web