चाय का सेवन पुरुषों के लिए हो सकता है फायदेमंद साबित

a

चाय एक ऐसा पेय है, जो दुनियाभर में सबसे अधिक पिया जाता है। चीन दुनिया में सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। वहां 4.89 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती के साथ दुनियाभर में कुल  उत्पादन का सबसे अधिक करीब 45 प्रतिशत चाय उत्पादन होता है। वहीं, रिपोर्ट्स पर गौर करें तो चीन की आबादी हर साल करीब 2.2 मिलियन टन चाय का सेवन करती है। यही नहीं, यहां बुजुर्ग आबादी के साथ-साथ मध्यम आयु वर्ग और युवा भी चाय के बेहद शौकीन हैं। 

a

अब तक हुए तमाम अध्ययनों में विभिन्न रासायनिक पदार्थों की पहचान की गई है, जिनमें पॉलिफेनोल, कॉर्बोहाइड्रेट, एमिनो एसिड, प्रोटीन जैसे कई और महत्वपूर्ण कारक चाय में मौजूद हैं। ताजी चाय की पत्तियों में पॉलिफेनोल्स काफी अधिक होता है। इन्हें कैटेचिन के तौर पर भी पहचानते हैं।  कैटेचिन पत्तियों के सूखे वजन का कुल 30 प्रतिशत तक होता है। चाय में पॉलिफेनोल्स को कई जैविक गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट, रोगाणुओं पर काबू पाने और कैंसर रोधी जैसे महत्वपूर्ण तत्व शामिल हैं। वहीं, बढ़ते साक्ष्यों से यह साबित हुआ है कि यह डायबिटिज, , तंत्रिका संबंधी बीमारियां, ह्रदय रोग और प्रजनन से जुड़े मामलों में फायदेमंद है। 

b

चाय का सेवन करने वालों वीर्य की गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या बेहतर 
इस संबंध में चीन में हाल ही में एक अध्ययन किया गया। यह अध्ययन 1385 चीनी पुरुषों पर किया गया था। इसमें जिन्हें लिया गया था, उनकी आयु 22 से 45 वर्ष के बीच थी। उनके चाय सेवन की मात्रा और वीर्य के गुणवत्ता की जांच का आंकलन किया गया। इसमें पाया कि जो लोग चाय का सेवन अधिक करते थे या फिर लंबे से चाय का सेवन करते आ रहे हैं उनके वीर्य की गुणवत्ता और शुक्रणाओं की संख्या तथा उनकी एकाग्रता चाय का सेवन नहीं करने या कम करने वालों से बेहतर है। 

From Around the web