Benefits of Camphor: कपूर के फायदे सुनकर रह जाएंगे हैरान! शरीर की ढेर सारी परेशानियों को कर देता है दूर

त

कपूर में कई औषधीय गुण होते हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। प्राकृतिक कपूर शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल से किन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कपूर बहुत ठंडा होता है। सिर दर्द की समस्या होने पर अर्जुन की छाल, सफेद चंदन और कपूर को लहसुन में मिलाकर लगाने से सिर दर्द में काफी आराम मिलता है।

त

कपूर बालों की डैंड्रफ, रूखापन, बालों का झड़ना जैसी समस्याओं को दूर करता है। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और बाल चमकदार बनते हैं। अगर आप घने और लंबे बाल चाहते हैं तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से फायदा होता है।

 क
सर्दी-जुकाम में कपूर बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी-खांसी या खांसी होने पर गर्म सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करनी चाहिए। गर्म पानी में कपूर डालने से बंद नाक खुल जाती है और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो तो कपूर में तेल मिलाकर मालिश करने से आराम मिलता है। अगर आपको थकान महसूस हो तो आप तिल या सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करें।

From Around the web