Astro Tips: रोटी के ये उपाय जीवन की हर परेशानी से दिलाएंगे निजात, बना देंगे मालामाल

रोटी तो हर घर में बनती है और हम सभी को रोज रोटी खाने की आदत होती है. रोटी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन शायद आपको पता न हो, यही रोटी आपको अमीर भी बना सकती है। एक पाव रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें।
यह उपाय राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है। अमास या किसी भी शनिवार को 2 रोटी और खीर गाय को खिलानी चाहिए। इस उपाय से शनि की प्रकोप का असर नहीं होता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को एक रोटी खिलानी चाहिए। इस उपाय से राहु का प्रभाव कम होता है और केतु का अशुभ प्रभाव भी दूर होने लगता है। 5 रोटी को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पक्षियों को खिलाना चाहिए। यह उपाय नौ ग्रहों को शांत करता है और विकास में बाधक दोष को दूर करता है।
रोज आखिरी रोटी अलग करके काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। इस उपाय से पारिवारिक कलह दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है। प्रतिदिन चींटियों को पेड़ के पास रोटी में चीनी मिलाकर खिलाएं। इस उपाय से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के अवसर बनते हैं। प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए अलग रखनी चाहिए। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।