Important News: तेल, साबुन और मंजन के दाम बढ़ाने वाली है कंपनियां, जाने वो तीन कारण जिन से होने वाली है इनकी कीमत में बढ़ोतरी...!!!

fmgc

आपको बता दें कि तेल, साबुन और मंजन से लेकर बिस्किट, नमकीन तक के दाम एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। ऐसी चीजों को बनाने वाली अधिकतर FMGC कंपनियों ने पिछले महीने दिसंबर में इन चीजों के दाम बढ़ाए थे लेकिन अब बढ़ती हुई लागत का कारण बताकर वह फिर से कीमतें बढ़ाने में है। एक खबर के अनुसार बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले इस वर्ष अपने उत्पाद की कीमत 10 से 12% तक बढ़ाएगी। वहीं दूसरी तरफ शैंपू, पर्सनल केयर और डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी केविन केयर ने बताया कि पूरे साल में वे अपने कीमतें 4 से 5% तक बढ़ा सकते हैं। गोदरेज कंज्यूमर जो साबुन और पर्सनल केयर के सामान बनाती है ने दिसंबर में ही बता दिया था कि जनवरी से मार्च की तिमाही में उनके उत्पाद की कीमत 9-10% बढ़ जाएगी।

parle


क्यों बढ़ेगी कीमतें -:
● इस तरह के सामान बनाने में प्रयोग होने वाला कच्चा माल लगातार महंगा होता जा रहा है। खाने का तेल, गेहूं, चीनी जैसी चीजों के दाम बढ़ने से बिस्किट और नमकीन के दाम भी बढ़ गए हैं।
● इसके अतिरिक्त कच्चा तेल महंगा होने के कारण प्लास्टिक के दाम बढ़ गए हैं जो पैकेजिंग के लागत को बढ़ा रहा है। रोजाना काम में आने वाली दूसरी चीजों को बनाने में लगने वाला दूसरा कच्चा माल भी महंगा हुआ है। इस कारण से कंपनियों की लागत बढ़ रही है और वह कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है।

beauty


● ऐसा बताया जा रहा है कि सभी प्रोडक्ट के दाम एक साथ नहीं बढ़ाए जाएंगे। लागत बढ़ने के बाद आमतौर पर कंपनियां अपने सभी प्रोडक्ट के दाम एक साथ नहीं बढ़ाती हैं।
● ऐसा करने से पहले कंपनियां डिस्काउंट देना बंद करती हैं और उसके बाद कीमतों को बढ़ाने का निर्णय लेती हैं। यह भी कई बार देखा गया है कि जब लागत कम हो जाती है तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट की कीमतें घट आती नहीं बल्कि कई जगहों पर डिस्काउंट देना शुरू कर देती है। अब यह देखना है कि इस बार कंपनियां कौन सी चाल चलती है।

From Around the web