Bollywood News: भारतीय सिंह ने कोरोना की वजह से छोड़ा घर! प्रेगनेंसी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए उठाया कितना बड़ा कदम...!!!

bharati

 कोरोनावायरस एक बार फिर से दस्तक दे चुका है और काफी तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव आ रहे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में कोरोना के मामलों की तेजी देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। भारती सिंह ने मुंबई से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाने का निर्णय किया है। गर्भावस्था में खुद को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। इस बात का खुलासा खुद भारती सिंह ने किया है। भारती सिंह इन दोनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शहर के बाहर अपने फार्म हाउस में रह रही हैं।

 मुंबई से दूर फार्म हाउस पहुंचे भारती और हर्ष -: हम आपको बता दें कि भारतीय सिंह ने यूट्यूब पर अपने लेटेस्ट vlog में अपने फैंस को यह जानकारी दी है। भारतीय ने यह भी बताया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुंबई में कोरोनावायरस ज्यादा फैल रहा है। इसलिए कोरोना से खुद को बचाने के लिए वह अपने फार्म हाउस पर चले गए हैं जहां वह शूटिंग करेंगे और vlog बनाएंगे। इस vlog में भारती और हर्ष लिंबाचिया के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक देखने को मिलेगी।

bharti harsh


 भारती ने उड़ाया पति का मजाक -: भारती ने लेखक के रूप में हर्ष का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि कैसे लोगों को उदाहरण देकर है उनसे सारा काम करवा रहे हैं। उन्हें गर्भवती महिला पर बिल्कुल भी तरस नहीं आ रहा है। वीडियो देख कर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ को एंजॉय कर रहे हैं।


 अंगीठी में बनाया खाना -: इस वीडियो में भारती और हर्ष लिंबाचिया अपने पालतू कुत्ते गोगो के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय ने अंगीठी में रात का खाना बनाया है। हर्ष को जहां चिकन कबाब बनाते हुए देखा जा सकता है वहीं भारती ने दाल मखनी और रोटियां बनाई है।

baby bump

 प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है भारती सिंह -: हम आपको बता दें कि भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल में माता-पिता बनने जा रहे हैं। भारती सिंह ने इंस्टा अकाउंट पर बेबी पंप को दिखाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। प्रेगनेंसी की इस अवस्था को भारतीय सिंह काफी एंजॉय कर रही हैं। वह काम करना जारी रख रही हैं। भारती का कहना है कि वह अपनी ड्यू डेट तक काम करेंगे।

From Around the web