Bollywood News: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने दी लड़कियों को सलाह, कह दी सोशल मीडिया को लेकर इतनी बड़ी बात...!!!

rhea

 रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में साल 2020 और 2021 ऐसे रहे जिन्हें शायद वह कभी भुला नहीं पाएंगी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने वह समय देखा है जिसके बारे में शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। सुशांत सिंह की मौत के केस में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद उन्होंने कई रातें जेल में गुजारी है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से अभी दूर है और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ समय बिता रही है। रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और कई बार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने लड़कियों को सलाह देते हुए एक पोस्ट डाली है जो खूब वायरल हो रही है।

ria

 रिया चक्रवर्ती की लड़कियों को सलाह -: रिया चक्रवर्ती और धीरे-धीरे अपनी पुरानी यादों को खुद से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं और अपने जीवन को फिर से एक बार नई शुरुआत जीने की कोशिश कर रही हैं जिसमें उनके फैंस भी उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती ने लड़कियों को सलाह देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है


 सोशल मीडिया को लेकर कही ये बात -: रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है। जिसमें उन्होंने लड़कियों के नाम एक नोट लिखा है। उसमें उन्होंने लिखा 'सभी लड़कियों को मैं एक जेंटल रिमाइंडर देने जा रही हूं। आप जैसी हैं बहुत खूबसूरत है। आप इंस्टा ब्यूटी और फिल्टर्स के मायाजाल में मत फंसना। मुझे पता है कि आप अपने बारे में क्या सोचती हैं मगर आपको अपने बारे में अच्छा महसूस करना है। ढेर सारा प्यार और रोशनी। RC.'

chakravarty

इस साल को पॉजिटिव बनाने की कोशिश -: जेल से छूटने के बाद रिया चक्रवर्ती ने खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश की है। वह और उनका परिवार पुराने सारे दुखों को भूलकर नई शुरुआत करना चाहता है। नए धार्मिक किताबों में ही खोई रहती है और पॉजिटिविटी से हमेशा घिरे रहना पसंद करती है। रिया चक्रवर्ती इस साल को पॉजिटिव बनाने की कोशिश कर रही है।

From Around the web