Birthday Special अपने इन बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहीं थी सोनम कपूर

f

सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जून 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम के लिए इस बार का जन्मदिन हर बार से खास है, क्योंकि वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। सोनम उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से हैं, जो अपने फैशन सेंस और एक्टिंग के साथ बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

a

ऐश्वर्या को कह दिया था आंटी- 2009 में सोनम कपूर एक ब्रांड का हिस्सा बनी थीं, जिसका कई वर्षों तक ऐश्वर्या राय चेहरा थीं। ऐश्वर्या को ये बात पसंद नहीं आई थीं। ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनम से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को गुजरे जमाने की आंटी कह दिया। सोनम ने क्लियर करते हुए कहा था, 'ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया है, तो उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना।' फैंस को सोनम का ये कमेंट बिलकुल पसंद नहीं आया था और उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं- सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन दिनों दोनों के अफेयर की खूब खबरें आती थीं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम से रणबीर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं है। क्या लड़कियां उनको पसंद कर रही हैं, सच में? रणबीर एकदम सेक्सी नहीं है। वह मामा बॉय है, जिसके पैर के नाखून भी मां काटती हैं।’

v

डेटिंग रूमर्स पर दिया ये बयान- एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से पूछा गया था कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस और एक्टर की डेटिंग की खबरें क्यों आती हैं। इस पर सोनम कपूर का कहना था कि सभी एक्टर अपनी पीआर टीम की मदद से ये डेटिंग रूमर्स क्रिएट करते हैं। दीपिका पादुकोण की पीआर टीम काफी जोश में रहती है।

परिणीति को दी थी ये सलाह- करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब सोनम कपूर से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, करण जौहर ने परिणीति के फैशन को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में सोनम ने कहा था कि परिणीति को टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

From Around the web