Crime: जादू टोने के नाम पर कब्र खोद उसका सिर काट कर ले जाते थे साथ.., शिकायत आने पर पुलिस हुई एक्टिव तो हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

जादू टोने से जुड़े कई मामलों के बारे में अपना सुना होगा। लेकिन जादू टोने के नाम पर कब्र से शव निकाल कर उसका सिर काटना बेहद ही खौफनाक है। ऐसे ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये घटना बिहार के बांका जिले की है।
सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों युवक नरमुंड का पानी पिला कर बीमारी ठीक होने का दावा करते थे और लोगों को ठगते थे। गिरफ्तार लोगों में बांका जिला अंतर्गत बौंसी के पोराय निवास मु. इमदाद आलम और धनकुंड के बीरबलपुर निवासी मु. आजाद शामिल हैं। उनके पास नरमुंड भी मिला।
शव चुराने का मामला
गत 22 जनवरी को सन्हौला स्थित अशरफनगर कब्रिस्तान से लाश को चोरी करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में सकरामा निवासी मु. बदिउजमा ने अपनी मां बीबी नूरजवी खातून के कब्र व शव के साथ छेड़छाड किया जाने के लिए केस दर्ज करवाया था। इसके बाद एक अन्य कब्र से नवजात के शव को टुकड़े-टुकड़े करने का मामला सामने आने से पुलिस सक्रिय हो गई।
कब्रिस्तान में पुलिस बल की तैनाती
ग्रामीणों के अनुसार अशरफनगर कब्रिस्तान से पिछले पांच वर्षों से शव को कब्र से निकालकर उनके सर को काट कर चोरी की जा रही है। अबतक छह शव के सिर को ऐसे ही चोरी किया जा चूका है।
ग्रामीणों की मांग पर कब्रिस्तान में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक मोबाइल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।इनमे से एक को गोराडीह थाना क्षेत्र के सरैया और दूसरे को अमडंडा थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।