Beauty Tips: तो ये है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की खूबसूरती का राज

Beauty Tips: तो ये है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की खूबसूरती का राज

इंटरनेट डेस्क। स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट को बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अभिनय के दम पर खुद ही अपनी पहचान बना ली है। ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहीं नहीं वह अक्सर अपने टिप्स शेयर करती रहती हैं। आज हम आपको इस अभिनेत्री की खूबसूरती का राज आपको बताने जा रहे हैं।

Beauty Tips: तो ये है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं जाती है। इस कारण उन्हें त्वचा की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। घर लौटने के बाद आलिया भट्ट अपने चेहरे को एक हल्के क्लेंजर की मदद से साफ करती हैं। इस कारण उनके चेहरे पर जमी धूल, तेल और मेकअप आसानी से निकल जाता है।

Beauty Tips: तो ये है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की खूबसूरती का राज

वह अपने शरीर को हाइड्रेट रखने और ग्लो बरकरार रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। इस बात की जानकारी एक बार खुद ही उन्होंने एक साक्षात्कार में दी थी। अधिक पानी पीने से त्वचा के रंग में निखार आने के साथ ही त्वचा की समस्याएं भी दूर होती हैं।

From Around the web