पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने Milkha Singh को इस कारण दी थी फ्लाइंग सिख की उपाधि

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने Milkha Singh को इस कारण दी थी फ्लाइंग सिख की उपाधि

इंटरनेट डेस्क। भले ही भारत के महान धावक मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे हो, लेकिन वह हमेशा देशवासियों के दिलों में बने रहेंगे। मिल्खा सिंह ने कई यादों को छोडक़र इस दुनिया को अलविदा कर दिया है।

शुक्रवार रात को मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज हम आपको मिल्खा सिंह और दुनिया के सबसे तेज धावकों में शामिल रहे पाक के मेजर अब्दुल खालिक से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने Milkha Singh को इस कारण दी थी फ्लाइंग सिख की उपाधि

जब पाक धावक अब्दुल खालिक को 1965 में भारत-पाक युद्ध में बंदी बनाकर मेरठ जेल लाया गया था तब उन्होंने मिल्खा सिंह से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद देश के लिए कई पदक जीत चुके मिल्खा सिंह उनसे मिलने मेरठ जेल पहुंचे थे। इस दौरान मिल्खा सिंह और अब्दुल खालिक एक-दूसरे को गले लगाकर खूब रोए थे।

खालिद मिल्खा सिंह के कड़े प्रतिद्धंदी रहे थे। एक बाद लाहौर में मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान के महान धावक खालिक को 200 मीटर दौड़ में हराया था। इसके बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल अय्यूब ने मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख की उपाधि दी थी।

From Around the web