महिला ने बदबूदार तरल को जानवर का पेशाब समझ कर बोतल में किया कलेक्ट, बाद में रिसर्च में हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए सबके होश

महिला ने बदबूदार तरल को जानवर का पेशाब समझ कर बोतल में किया कलेक्ट, बाद में रिसर्च में हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए सबके होश

आपने आज तक कई अजीब चीजों या खोज के बारे में सुना होगा। ऐसा ही टोरंटो की बारबरा के साथ हुआ। दरअसल वह एक गुफा में गई। वहां उन्हें बदबूदार पानी दिखा जिसे उन्होंने जानवर का मल समझा। लेकिन उन्होंने इसे बोतल में भर लिया। इसके बाद जो हुआ उसे जानकार सभी हैरान रह गए।

जब इस पानी की गहन जांच की गई तो पता चला कि ये अब तक का धरती पर पाया गया सबसे पुराना पानी का सैंपल है। ये पानी 160 करोड़ साल पुराना है और इसे कलेक्ट करने के बाद बारबरा मशहूर हो गई।

बारबरा ने पानी का ये सैंपल कनाडा के ओंटारियो के टिमिंस नाम की जगह से जमा किया था। गुफा के काफी अंदर जाने के बाद उन्हें चट्टान के बीच पानी दिखा। उसने इसे बोतल में कलेक्ट कर लिया। वहां से ये सैंपल बारबरा ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी भेज दिया।

महिला ने बदबूदार तरल को जानवर का पेशाब समझ कर बोतल में किया कलेक्ट, बाद में रिसर्च में हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए सबके होश

सैंपल को ऑक्सफ़ोर्ड भेजने के कुछ समय बाद बारबरा ने वहाँ कॉल कर इसकी अपडेट ली। तब उन्हें पता चला कि ये दुनिया का सबसे पुराना पानी है जो 160 करोड़ साल पुराना है। बारबरा को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने दुनिया का सबसे पुराना पानी खोज निकाला है। वैज्ञानिकों को अब उम्मीद है कि इस पानी के जरिये वो पृथ्वी के इतिहास से जुडी कई बातें पता कर पाएंगे.

महिला ने बदबूदार तरल को जानवर का पेशाब समझ कर बोतल में किया कलेक्ट, बाद में रिसर्च में हुआ ऐसा खुलासा कि उड़ गए सबके होश

समुद्री पानी से भी खारा है टेस्ट

जिस गुफा से बारबरा ने ये सैंपल जमा किया है, वहां कई करोड़ों साल पहले के और भी सैंपल मौजूद हैं। पानी को ओटावा के कनाडा साइंस एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम में जमा किया गया है। रिसर्चर्स का कहना है कि इस पानी का स्वाद नॉर्मल समुद्री पानी से भी कई गुना ज्यादा खारा है।

From Around the web