भारत के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन जिनके नाम है अजीबोगरीब

e

एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेल है। देखा जाए तो दुनियाभर में इस नेटवर्क ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। भारतीय रेल में हर दिन लगभग लाखों यात्री सफर करते हैं। वहीं, रेल 33 लाख माल एक शहर से दूसरे शहर तक रोजाना पहुंचाती है। देशभर में कुल 8338 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें कई बड़े तो कई छोटे स्टेशन हैं। वहीं, कई ऐसे स्टेशन हैं, जिनके नाम बेहद दिलचस्प हैं। अगर आप इन स्टेशनों से वाकिफ नहीं हैं, तो आइए इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

काला बकरा- नाम सुनकर आपकी हंसी छूट गयी होगी। जी हां, आपने सही पढ़ा है। देश में काला बकरा नाम से भी रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन पंजाब के जालंधर जिले में स्थित है।

सिंगापूर रोड- सिंगापूर एक देश है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हालांकि, अगर आप देश में रहकर सिंगापूर घूमना चाहते हैं, तो ओडिशा स्थित सिंगापूर रोड की जाएं। सिंगापूर रोड़ East Coast Railway जोन के अंतर्गत आता है।

लोट्टेगोल्लहल्लि- हिंदी भाषी लोगों के लिए कन्नड़, तेलगु या तमिल पढ़ना आसान नहीं होता है। कर्नाटक के बेंगलुरु के पास यह रेल स्टेशन है। जब कभी आप रेल यात्रा के जरिए बेंगलुरु जाएंगे, तो इस स्टेशन पर विजिट कर सकते हैं।

ईब- अगर बात देश के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन के नाम की करें, तो ईब भारत का सबसे छोटे रेल स्टेशन का नाम है। यह स्टेशन ओडिशा में स्थित है। इस स्टेशन का नाम महानदी की सहायक नदी के नाम पर रखा गया है। ईब नदी ओडिशा और छत्तीसगढ़ दो राज्यों में बहती है।

From Around the web