Net Worth: इतने करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं राज बब्बर! जानकर उड़ जाएंगे होश
Jun 23, 2021, 11:50 IST
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता से राजनेता बन चुके राज बब्बर का आज जन्मदिन है। कांग्रेस नेता राज बब्बर का जन्म आज ही के दिन यानी 23 जून 1952, उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था।
आज हम आपको इस अभिनेता की कुल संपति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। साल 2019 में राज बब्बर की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपए से अधिक थी। अपनी संपत्ति के बारे में खुलासा राज बब्बर ने उत्तरप्रदेश की फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के समय किया था।
बॉलीवुड की अनेक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके राज बब्बर कई संपत्तियों के मालिक हैं। उनके नाम मुंबई में भी संपत्ति है। हालांकि राज बब्बर की मौजूदा संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। राज बब्बर की गिनती बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है।