खेल डेस्क। भारतीय स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। वह आईपीएल के 14वें संस्करण में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते हुए नजर है।
आज हम आपको इस स्टार गेंदबाजी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एक खबर के अनुसार, रविचन्द्रन अश्विन की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 110 करोड़ रुपए है। अश्विन विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और आईपीएल से बड़ी रकम कमाते हैं। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं।
भारत के स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन की मासिक आय और वेतन 50 लाख से अधिक है। यानी उनकी वार्षिक आय 6 से 7 करोड़ रुपए से अधिक है। एक अनुमान के अनुसार, रविचंद्रन अश्विन की कुल संपत्ति पिछले वर्षों में 40 प्रतिशत बढ़ी है। रविचंद्रन अश्विन के पास चेन्नई में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। उनके पास ऑडी, रोल्स-रॉयस आदि कारें भी है।
