Health: आम के छिलके के फायदों के बारे में जानकर नहीं करेंगे आप इसे फेंकने की गलती

Health: आम के छिलके के फायदों के बारे में जानकर नहीं करेंगे आप इसे फेंकने की गलती

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में आम लोगों की पहली पसंद होता है। यह फल बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसी कारण तो इसे फलों को राजा कहा जाता है। आम हमारी सेेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Health: आम के छिलके के फायदों के बारे में जानकर नहीं करेंगे आप इसे फेंकने की गलती

इसमें विटामिन ए, सी, के, फोलेट, मैग्नीशियम, कोलीन, पोटेशियम से कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप को ये बात जानकर हैरानी होगी कि आम का गूदा ही नहीं बल्कि उनका छिलता भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। आम के छिलके के फायदों के बारे जानकर आप इसे फेेंकने की गलती कभी भी नहीं करेंगे।

Health: आम के छिलके के फायदों के बारे में जानकर नहीं करेंगे आप इसे फेंकने की गलती

अध्ययनों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आम का छिलका पौधों के यौगिकों, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों से हमारी सुरक्षा होती है। आम का छिलका बढ़ती उम्र को भी धीमा कर सकता है।

आम के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट और कैंसर-रोधी गुण मिलते हैं। यह व्यक्ति को दिल की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। वहीं आम का छिलका चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में भी सहायक है।

From Around the web