Mahendra Singh Dhoni और साक्षी की शादी की अनदेखी तस्वीरे आई सामने ,दुल्हन बनी साक्षी धोनी नजर आई थी बेहद खुबसूरत
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल किया है और मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे पॉपुलर सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं और क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी से भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है|महेंद्र सिंह धोनी आज भले ही क्रिकेट से सन्यास ले चुके हो लेकिन आज भी महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं आई है और महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा ही गर्व और इज्जत के साथ लिया जाता है|
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक लीजेंडरी क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक समर्पित फैमिली मैन भी है और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है और इनकी एक बेहद ही क्यूट सी बेटी है जिसका नाम जीवा है और जीवा को भी फैन्स काफी पसंद करते है और उनपर खूब प्यार लुटाते है |महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं तो वही धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है और वह अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है जो कि काफी ज्यादा वायरल होती है|
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की जोड़ी खेल जगत की बेहद पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक मानी जाती है और महेंद्र सिंह धोनी ने 3 जुलाई साल 2010 में देहरादून के एक होटल में साक्षी के साथ इंगेजमेंट की थी और इसके अगले ही दिन 4 जुलाई 2010 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए|
बता दे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी में बहुत कम ही लोग शामिल हुए थे जिसमें उनके परिवार वाले, रिश्तेदार, और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे और आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी की कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें दिखाने वाले हैं तो आइये डालते हैं इस पर एक नजर
बता दे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी की सभी रस्मे देहरादून में ही संपन्न हुई थी | आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के वेलहम से ही पूरी की है और इसके बाद साक्षी धोनी ने औरंगाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है और साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगल होटल से कंप्लीट की है|
बात करें साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की पहली मुलाकात की तो यह दोनों पहली बार कोलकाता में मिले थे जब साल 2007 में टीम इंडिया को कोलकाता के होटल बंगाल में स्टे था और उसी दौरान धोनी के एक दोस्त ने साक्षी से उनका परिचय करवाया था |
वही साक्षी को देखते ही महेंद्र सिंह धोनी पहली नजर में ही उनसे प्यार कर बैठे जिसके बाद धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर साल 2010 में दोनों ने शादी रचा कर अपना घर बसा लिया और आज यह कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन चुके हैं और अपने परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी बेहद खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|