सेब खाने का सही समय, इस समय खाएंगे तो गंभीर बीमारियां नही होंगी दूर

सेव

सेब एक ऐसा फल है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपके लिए सेब के फायदे लेकर आए हैं। खास बात यह है कि यह न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। अपने उत्कृष्ट गुणों के कारण इसे जादू का फल भी कहा जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। 

सेव


सेब खाने के फायदे- ज़ी न्यूज़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ रंजना सिंह के अनुसार, सेब में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। सेब मधुमेह के खतरे को कम करने में फायदेमंद होता है। साथ ही यह आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित कर सकता है। 
क्या कहते हैं विशेषज्ञ- आहार विशेषज्ञ डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर होते हैं। रोजाना एक सेब खाने से कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सेब में विटामिन सी की संतुलित मात्रा होती है। इसमें आयरन और बोरॉन भी होता है। इन सभी के मेल से हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

सेव


सेब खाने के 10 अद्भुत फायदे- कब्ज और गैस की समस्या के मरीजों के लिए सेब का सेवन फायदेमंद हो सकता है। किडनी स्टोन से बचाव के लिए आप रोज सुबह सेब खा सकते हैं। सेब खाने से दिमाग पर बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद मिलती है। सेब आहार फाइबर से भरपूर होते हैं, जो उचित पाचन में मदद करते हैं। सेब में फाइबर होता है, जो आपके दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है। सेब के नियमित सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। सेब के नियमित सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। सेब का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे कब्ज नहीं होता है। सेब का नियमित सेवन वजन नियंत्रण के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह सेब के रस का सेवन करने से चेहरे पर सफेद धब्बे कम होते हैं।

From Around the web