UPI के ज़रिए अब खोलें पेंशन अकाउंट; BHIM ऐप पर कुछ ही मिनटों में रजिस्ट्रेशन, जान लें पूरा प्रोसेस

dd

PC: Navbharat times

हर कर्मचारी अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा अपने रिटायरमेंट के लिए रखता है जिस से उसे बाद में पैसों से जुडी समस्या ना हो। इसे हम पेंशन कहते हैं। इसके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS को सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। अब NPS अकाउंट खोलने का प्रोसेस और भी आसान हो गया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ‘NPS तत्काल’ सुविधा शुरू की है। इसलिए, UPI के ज़रिए नया NPS अकाउंट खोलना और शुरुआती कंट्रीब्यूशन जमा करना मुमकिन होगा।

जानें किस ऐप पर उपलब्ध है ये सुविधा 

वर्तमान में NPS तत्काल सुविधा BHIM UPI ऐप पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसे भविष्य में अन्य प्रमुख UPI ऐप्स पर भी जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल, SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक जैसे पाँच बड़े बैंकिंग पार्टनर इस सेवा से जुड़ चुके हैं।

इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपके UPI से लिंक बैंक खाते की मौजूदा KYC जानकारी का ही उपयोग कर लिया जाता है, जिससे आपको अलग से कोई भी दस्तावेज़ (Documents) अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती।

BHIM UPI से NPS अकाउंट ऐसे खोलें 

सबसे पहले अपने मोबाइल पर BHIM UPI ऐप खोलें। उसके बाद आपको फाइनेंशियल सर्विसेज़ या इन्वेस्टमेंट सेक्शन में जाना है। वहां, NPS तत्काल ऑप्शन चुनें। UPI से लिंक्ड अपना बैंक अकाउंट चुनें। बैंक से मिली KYC जानकारी वेरिफाई की जाएगी।

फिर PAN और ईमेल की जानकारी दें। नॉमिनी का नाम, रिश्ता और उम्र भरें। अपने इन्वेस्टमेंट के लिए एक्टिव या ऑटो चॉइस ऑप्शन चुनें। NPS अकाउंट में जमा की जाने वाली शुरुआती रकम डालें। फिर UPI पिन डालकर पेमेंट पूरा करें।

पेमेंट जब सक्सेसफुल हो जाए तो स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल जैसा मैसेज आएगा। इसके बाद आपका PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) जेनरेट हो जाएगा। यह नंबर आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजा जाएगा।

डॉक्यूमेंट्स की परेशानी कम हुई
NPS तत्काल सुविधा ने अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को तेज़ और डिजिटल बना दिया है। चूंकि बैंक के पास मौजूद KYC जानकारी का इस्तेमाल होता है, इसलिए पारंपरिक डॉक्यूमेंट्स और लंबे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की ज़रूरत कम हो गई है।

From Around the web