Health Tips : अगर आपको भी शरीर में दिखाई दे रहे है ऐसे लक्षण तो शुरू करदे एक्सरसाइज दूर रहेंगी गंभीर बीमारियां

exercise

आप सभी यह तो जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर फिट रहता है। एक्सरसाइज करने से आप डायबिटीज थाइरॉएड बीपी हार्ट डिजीज जैसी  बीमारियों से दूर रहते हैं। लेकिन आप अगर रोज-रोज कसरत नहीं करते हैं तो आपका चेहरा मुरझा जाता है और कई बीमारियां आपको घेर लेती है। अगर आप रोज के रोज एक्सरसाइज करते हैं तो आपका दिमाग शांत रहता है। आज हम आपको बताएंगे शरीर में नजर आने वाले पांच ऐसे लक्षण जिनके बारे में जानकर आप तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर देंगे।

 ब्लड प्रेशर ज्यादा रहना:- अगर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा ज्यादा ही रहता है और आप उसे कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह कंट्रोल नहीं हो पा रहा है तो यह कोई गंभीर बीमारी का संकेत है। ब्लड प्रेशर को संतुलन करने का सबसे अच्छा तरीका है हार्ट हेल्थ को मजबूत करना। जिसके लिए आपको रोज एक्सरसाइज करने की जरूरत है। रोज एक्सरसाइज करने से आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा और आप ज्यादा एक्टिव हो जाएंगे।

man

स्किन में बदलाव:-  अगर आप रोज हल्के हल्के एक्सरसाइज कर रहे हैं जिससे आपको पसीना नहीं आता है तो आपका वह एक्सरसाइज करने का कोई मतलब नहीं है और इस वजह से आपकी स्किन भी मुरझा जाती है। और फेस पर झोरीय नजर आने लगती है। अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं तो आपका ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है। जैसे-जैसे आप रोज एक्सरसाइज करने लगेंगे वैसे वैसे आपको अपनी स्क्रीन पर पॉजिटिव रिजल्ट दिखने लगेगा।

 हर समय तनाव महसूस करना:- अगर आपको हादसा में तनाव जैसा महसूस होता है तो यह एक शरीर का लक्षण है इससे यह संकेत मिलता है कि आपको एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए। विशेषज्ञों का यह मानना है कि दिमाग में तनाव होता है तो कई शारीरिक लक्षण भी नजर आने लगते हैं। जैसे की गर्दन में दर्द होना सर में दर्द होना चेस्ट में भारीपन महसूस होना ये सभी परेशानियां सामने आने लगती है। अगर आपको ऐसे कोई भी संकेत हो रहे हैं अपने शरीर में तो आपको रोज मेडिटेशन योगा वॉकिंग करना चाहिए। यह तनाव दूर करने में मदद करता है।

yoga

लोअर बैक में दर्द होना:-  अगर लेट जवाब दिया बैठते वक्त आपके कमर में दर्द होता है तो आपको एक्सरसाइज करना चालू कर देना चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो आपके शरीर में अकड़न शुरू हो जाती है जिससे आपके कमर में दर्द होता है। जब आप एक्सरसाइज करना शुरू कर देंगे तब अपने आप ही दर्द गायब हो जाएगा अगर आप इस कमर दर्द पर ध्यान नहीं देंगे तो यह परेशानी बढ़ सकती हैं। और यह परेशानी पढ़कर स्पाइन भी बन सकता है। एक्सरसाइज करने से हमारी कमर की मशल मजबूत होती है। और चलते बैठते या खड़े रहते समय आपकी कमर को सपोर्ट मिलता है।

 डाइजेशन की समस्या:- अगर आपको अपचन की समस्या हो रही है और रोज आप ठीक से फ्रेश नहीं हो पा रहे हैं तो इसका यह मतलब है कि आप आलस्य का शिकार हो चुके हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए भी आपको एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। आप एक्सरसाइज की शुरुआत योगिंग से कर सकते हैं। आप चाहे तो कपालभारती या फिर प्राणायाम भी कर सकते हैं इनसे आप की कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी।

From Around the web