Bollywood Gossip: अक्षय-ऐश्वर्या समेत बॉलीवुड के ये 10 सितारें एक्टिंग ही नहीं खाना बनाने में भी हैं माहिर

bollywood

अक्सर देखा गया है कि हम लोग बॉलीवुड कलाकारों को आदर्श मानते हैं जो चीज वे लोग करते हैं वही आम आदमी भी करना पसंद करते हैं। कलाकारों के जो शौक होते हैं आम लोग भी वही शौक पालते हैं। यहाँ तक कलाकारों के संघर्षों से भी लोग प्रेरित होते हैं। कलाकार भी अपने प्रशंसकों को प्रेरित करने में पीछे नहीं रहते हैं। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सभी लोग घर पर बैठे हुए थे तो इस दौरान भी बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी पुरानी यादों, शौक और दिलचस्प किस्सों से लोगों का मन बहलाए रखा। आइये आज हम आपको बॉलीवुड के 10 स्टार्स के खाने के शौक को लेकर बात करते हैं। जितना ये स्टार्स एक्टिंग में मझे हुए हैं उतना ही ये कूकिंग में भी पारंगत हैं। इसकी बानगी ये सब अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से पेश करते रहें हैं।

1- अक्षय कुमार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार एक अच्छे एक्टर के अलावा बहुत अच्छे कुक भी है। बॉलीवुड में आने से पहले वह बैंकाक के एक रेस्टोरेंट में नौकरी भी करते थे। वह यहाँ पर एक वेटर और शेफ के रूप में काम करते थे। अक्षय कुमार थाई ग्रीन करी बहुत अच्छी बनाते हैं। आज भी जब उन्हें शूटिंग से मौका मिलता है तो वह परिवार के लिए रसोईं में हाथ जरूर आजमाते हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि ज़िन्दगी का असली मजा स्वादिष्ट खाने में है।

2- मलाइका अरोड़ा

फिटनेस फ्रीक, हॉट एंड सेक्सी मलाइका अरोरा फिटनेस के साथ कुकिंग में महारत हासिल की है। अपने बिजी शेड्यूल के बाद जब भी वह टाइम पाती है तो किचन में जरूर हाथ आजमाती है। उन्हें नई नई रेसिपी ट्राई करना बहुत पसंद हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह रेसिपी को शेयर करती रहती है।

3- दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की ‘डिम्पल गर्ल’ दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए तो मशहूर हैं ही इसके साथ ही वह कूकिंग में भी पारंगत हैं। दीपिका पादुकोण अपने किचन की चीज़ें खुद खरीदती हैं। उन्हें किचन में हाथ आजमाना अच्छा लगता है। अब तो दीपिका की रणवीर सिंह के साथ शादी हो गयी है। शादी से पहले कभी-कभार वह खुद ही अपने लिए खाना बनाती थी। लॉकडाउन के दौरान वह पास्ता से लकर चिकन तक की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर करती रही है।

4- ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग के अलावा खाने का भी शौक रखती हैं। वह कई तरह के डेजर्ट को बना लेती है। उनके पति अभिषेक को ऐश्वर्या के हाथ का बना बंगाली खाना बहुत भाता है। ऐश्वर्या जब भी खाना बनाती है तो वह रेसिपी के साथ प्रयोग करने से नहीं चूकती हैं।

5- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी को अगर बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शिल्पा एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, योग टीचर और फिटनेस कोच भी है। अपनी फिटनेस की वीडियो वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। शिल्पा आर्गेनिक खाने में विश्वास करती है। वह जो भी खाना बनाती है वह सेहत के लिए बहुत ही हेल्थी और फायदेमंद होता है। लॉकडाउन के दौरान शिल्पा ने अपने वीडियो के माध्यम से फैन्स के साथ रेसिपी शेयर करती रही हैं। इसके अलावा शिल्पा ने ‘ द डायरी ऑफ़ ए डोमेस्टिक दीवा’ नाम की किताब भी लिखी है। यह किताब पूरी तरह से कुकिंग पर आधारित है।

6- अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक्शन में जितने माहिर हैं उतना ही वह कूकिंग में भी महारत रखते हैं। कुकिंग उनका शौक है। जब उन्हें रिलैक्स होना होता है तो वह कुकिंग में हाथ आजमाते हैं। अजय को मुगलाई, चीनी, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन फ़ूड पसंद हैं।

7- करीना कपूर

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानि की करीना कपूर यूथ आइकन के लिए ‘फैशन दीवा’ मानी जाती है। करीना को पहले कुकिंग का शौक नहीं था लेकिन धीरे-धीरे कुकिंग उनका शौक बन गया। करीना ज्यादातर वेज फ़ूड पसंद करती है। करीना का सबसे पसंदीदा फ़ूड पिज्जा है। अक्सर वह डाइटिंग पर रहती है लेकिन जब उन्हें मौका मिलता है तो वह अपना पसंदीदा फ़ूड खाने से परहेज नहीं करती हैं। इसके अलावा करीना को दाल तड़का और करेले की सब्जी बहुत पसंद है। जब भी फैमिली एक साथ इकठ्ठा होती है तो वह खुद खाना बनाती हैं।

8- कंगना रानौत

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रानौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने बेबाक और बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती है। कंगना कमाल की एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही साथ वह बेमिसाल कूक भी हैं। जब भी उन्हें एक्टिंग से मौका मिलता है तो वह किचन में अपनी कलाकारी दिखाती हैं। पेरिस में एक फिल्म की शूटिंग करते हुए कंगना ने अपने पूरे क्रू मेंबर के लिए भिन्डी मसाला और दाल तड़का बनाया था। लॉकडाउन के दौरान भी वह नई-नई डिशे सीखती रहीं और उसे बनाती रही।

9- रवीना टंडन

रवीना टंडन एक्टिंग के अलावा खाना बनाने का शौक रखती है। हॉउसवाइफ होने के नाते अपने किचन में वह तरह-तरह की डिश तैयार करती रहती है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने फैन्स के साथ कई सारी रेसिपी शेयर की थी। वह आयल फ्री और सिन्धी फ़ूड बनाने में एक्सपर्ट हैं।

10- अभिषेक बच्चन

जूनियर बच्चन अभिषेक एक बेहतरीन कूक हैं वह फराह खान द्वारा होस्ट किये गए कूकिंग शो में भी नज़र आ चुके हैं इस शो में उन्होंने दही के साथ चिकन बनाना सिखाया था। अभिषेक को कई सारी चिकन की डिशेज बनानी आती है।

From Around the web