सावधान रहे, चाय के साथ खा रहे हैं ये चीजें तो अभी कर दें बंद

चाय-पानी

देशभर में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है. बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। लोगों को सुबह बिस्तर से उठते ही चाय पीने की आदत होती है। लोग न केवल दूध और चीनी की चाय बड़े चाव से पीते हैं, बल्कि पिछले कुछ दिनों में हर्बल चाय की मांग भी काफी बढ़ गई है। समय पर चाय न मिलने पर बहुत से लोगों को सिर दर्द की समस्या हो जाती है। इसके अलावा खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और पेट खराब हो सकता है। इसलिए ज्यादातर लोग चाय के साथ अलग-अलग चीजें खाते हैं। तो आइए जानते हैं चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। 

चाय


बेसन से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए- ज्यादातर लोग चाय और पकौड़े खाना पसंद करते हैं, खासकर बारिश के मौसम में। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। बेसन के पकौड़े और नमकीन चाय से परहेज करें। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। चाय के साथ अधिक मात्रा में सेवन करने पर ये कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
साग- कई लोग रोटी और साग समेत खाने के साथ चाय पीते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में गोइट्रोजन थायरॉइड ग्रंथि द्वारा आयोडीन के अवशोषण को रोकते हैं और आयोडीन की कमी का कारण बन सकते हैं। गोभी, फूलगोभी, साग, मूली, सरसों, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में जीट्रोजन होता है। चाय पीते समय इन सब्जियों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
नींबू- चाय में नींबू सामग्री वाली किसी भी चीज का प्रयोग न करें, यह हानिकारक होती है। बहुत से लोग चाय में नींबू निचोड़कर नींबू की चाय पीते हैं, लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है। कई बार चाय में नींबू मिलाकर पेट में बनने वाला केमिकल जहर जितना खतरनाक हो सकता है। 

चाय


हल्दी- चाय के साथ हल्दी वाली चीजों से परहेज करें। चाय और हल्दी में मौजूद रसायन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। चाय पीने के कुछ देर बाद आप हल्दी वाली चीजें खा सकते हैं। 
सूखे मेवे- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दूध के साथ आयरन को खाद्य स्रोत के रूप में नहीं लेना चाहिए। सूखे मेवों में भी इन पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, इसलिए चाय के साथ इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कच्चे खाद्य पदार्थ जैसे सलाद, अंकुरित अनाज या यहां तक ​​कि उबले अंडे आपके स्वास्थ्य और पेट के लिए हानिकारक हो सकते हैं। 
चाय के तुरंत बाद पानी न पिएं- चाय के साथ ठंडी चीजें न खाएं। गर्म और ठंडा एक साथ खाने से पेट खराब हो सकता है। चाय के बाद ठंडे पानी या ठंडे खाद्य पदार्थ जैसे आइसक्रीम, फल आदि का सेवन न करें।

From Around the web