हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले हमेशा ध्यान रखें ये बाते, आपकी जल्दबाजी पड़ सकती है आपको भारी

;;

PC: tv9hindi

आज की लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और अन्य कारणों से बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। ये समस्या कई बार इतनी बढ़ जाती है लोगों में गंजापन का हेयरलाइन का पीछे हटना शुरू हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग हेयर ट्रांसप्लांट की मदद लेने लगे हैं। ये एक मेडिकल प्रोसेस है जो आपके सिर के बालों को फिर से उगाने में मदद कर सकता है। लेकिन हाल ही में सामने आया कि हेयरट्रांसप्लांट करवाने से दो लोगों की मौत हो गई। ऐसे में आपको कुछ बातें जान लेना जरूरी है। 

1. हर किसी के लिए नहीं होता हेयर ट्रांसप्लांट फायदेमंद
हेयरट्रांसप्लांट भले ही एक मेडिकल प्रोसीजर की तरह लगे लेकिन ये हर किसी के लिए सही और सूटेबल नहीं होता। अगर आपके सिर के पीछे यानी ‘डोनर एरिया’ में पर्याप्त हेल्दी बाल नहीं हैं, तो ट्रांसप्लांट सफल नहीं हो पाएगा।  अगर गंजापन हार्मोनल या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण है, तो आपको पहले जांच करवानी चाहिए फिर हेयरट्रांसप्लांट का ऑप्शन चुनना चाहिए। 


2. तुरंत रिजल्ट नहीं आता नजर
हेयर ट्रांसप्लांट करवाते ही आपको कुछ दिन में ही बाल आना शुरू नहीं हो जाएंगे बल्कि इसमें 6 से 12 महीने तक का समय लग सकता है। कई बार ट्रांसप्लांट के कुछ हफ्तों बाद बाल झड़ने भी लगते हैं, जो कि आम है। इसलिए आपको  पेशेंस रखना जरूरी है। 

3. सर्जन और क्लिनिक चुनने में ना करें जल्दबाजी 
आपको कभी भी सस्ते के लालच में नहीं आना चाहिए। ऐसे ही किसी अनसर्टिफाइड डॉक्टर या क्लिनिक से प्रोसीजर करवाने से बचें। इस से  इन्फेक्शन, स्कार्स या खराब रिजल्ट का खतरा रहता है। एक्सपीरियंस्ड सर्जन को ही चुनें। 

4. ट्रांसप्लांट के बाद केयर जरूरी 
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आपको एक ख़ास केयर की जरूरत होती है। आपको धूप, धूल, पसीने से बचना जरूरी है। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां, शैंपू और स्कैल्प ट्रीटमेंट्स लें। अगर आपने देखभाल में जरा भी लापरवाही बरती तो आपको परिणाम नहीं मिल पाएंगे। 

5. इन कंडीशन में न कराएं हेयर ट्रांसप्लांट
हेयरट्रांसप्लांट सभी के लिए नहीं है। जिन लोगों को कैंसर का इलाज होने के दौरान बाल झड़े हों, या जिन लोगों को सर्जरी के या चोट लगने की वजह से सिर पर निशान हो या सिर में हर जगह से बाल झड़ रहे हो उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना चाहिए। 

From Around the web