शास्त्रों के अनुसार सबसे अच्छी पत्नी होती है इस एक राशि की लडकियां,कभी नहीं देती धोखा न दुखाती है दिल

astro

हिन्दू धर्म में पत्नी को पति की वामांगी कहा गया है, यानी कि पति के शरीर का बांया हिस्सा। इसके अलावा पत्नी को पति की अर्द्धांगिनी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है पत्नी, पति के शरीर का आधा अंग होती है। दोनों शब्दों का सार एक ही है, जिसके अनुसार पत्नी के बिना एक पति अधूरा है।पत्नी ही उसके जीवन को पूरा करती है, उसे खुशहाली प्रदान करती है, उसके परिवार का ख्याल रखती है और उसे वह सभी सुख प्रदान करती है जिसके वह योग्य है। पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया भर में बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। चाहे सोसाइटी कैसी भी हो, लोग कितने ही मॉर्डर्न क्यों ना हो जाएं, लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते का रूप वही रहता है, प्यार और आपसी समझ से बना हुआ।

हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत में भी पति-पत्नी के महत्वपूर्ण रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा गया है। भीष्म पितामह ने कहा था कि पत्नी को सदैव प्रसन्न रखना चाहिए क्योंकि उसी से वंश की वृद्धि होती है। वह घर की लक्ष्मी है और यदि लक्ष्मी प्रसन्न होगी तभी घर में खुशियां आएगी।इसके साथ ही आप चाहे इस बात को मानें य ना मानें लेकिन आपका राशि चिह्न आपके बारे में कुछ ऐसी बातें बता सकता है जो आप किसी से न कहते हों या अन्य लोगों से छिपाने की कोशिश करते हों। ज्योतिषशास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसके आधार पर संबंधित मनुष्य से जुड़ी बहुत सी या कह लीजिए लगभग हर बात का पता लगाया जा सकता है।

इसी तर्ज पर आज हम आपको एक खास बात बताने जा रहे हैं। हर पुरुष चाहे वो पति हो या ब्वॉयफ्रेंड, यह जानना चाहता है कि उसकी महिला साथी का असल स्वभाव क्या है। आज हम आपको मीन राशि की लड़कियों के स्वभाव और उसकी पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप शायद ही जानते होंगे।मीन राशि की महिलाओं की सुंदरता का राज उनकी आंखों में छुपा होता है।

इन महिलाओं की आंखों में अद्भुत चमक होती है जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। अपनी आंखों के हावभाव से वह किसी भी महफिल में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होती हैं। इनकी बड़ी बड़ी आंखें इनके असाधारण व्यक्तित्व को बयां करती है। इसी के साथ इस राशि की लड़कियां अपनी आदर्शवादी दुनिया में रहती हैं और वही नियंत्रित व्यवहार रखने वाली इस राशि की लड़कियां अपनी दोस्ती पूरी ही ईमानदारी और सच्चाई से निभाती हैं।

कहा जाता है इस राशि की लडकियां धोखा जरा भी पसंद नहीं करती हैं और ये फ्रेंडली स्वभाव की मानी जाती है। इसी के साथ इन राशि वाली लड़कियों के जीवन में दोस्तों की बिल्कुल भी कमी नहीं होती हैं और इस राशि की लड़कियां हर किसी को बड़ी ही सरलता से समझ लेती हैं उनके सभी विचारों को पढ लेती हैं।कहते हैं इस राशि की लड़कियां जरा भी दिखावा पसंद नहीं करती हैं और इन्हें चालाक लोक बिल्कुल भी नहीं भाते हैं। इसी के साथ इस राशि की लड़कियां बहुत ही स्वाभिमानी होती हैं और यह अपने पति को हमेशा खुश रखती है कभी धोखा नहीं देती हैं।

From Around the web