मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। खासतौर पर आंखों के लिए इसे सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको माछेर कालिया नामक एक डिश बनाना बताएंगे। यह डिश बंगालियों में बहुत प्रसिद्ध है।
सामग्री:
1. मछली के पांच टुकड़े
2. प्याज – 1
3. टमाटर – 1
4. अदरक – एक टुकड़ा
5. हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
6. लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
7. जीरा पाउडर – 1 चम्मच
8. गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच
9. दही – आधा कप
10. चीनी – 1 चम्मच
11. नमक – स्वाद
12. घी
विधि: मछली को भूनकर अलग रख लें। अदरक, प्याज और टमाटर का पेस्ट बनाएं। बचे हुए तेल में थोड़ा तेल और पेस्ट मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से फ्राई करें। अब दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक डालकर भूनें। आधा कप पानी डालें और ग्रेवी में उबाल आने दें। अब इस ग्रेवी में तली हुई मछली डालें और इसे उबलने दें। घी डालने के बाद चावल के साथ परोसें।
