Health: सरसों के तेल से दूर होती है ये परेशानियां, इस प्रकार करें उपयोग

Health: सरसों के तेल से दूर होती है ये परेशानियां, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। ज्यादातर घरों में सब्जियों के लिए सरसों के तेल का ही उपयोग किया जाता है। इससे सब्जी स्वादिष्ट बनने के साथ ही ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको सरसों के तेल से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Health: सरसों के तेल से दूर होती है ये परेशानियां, इस प्रकार करें उपयोग

इसका उपयोग कर आप जोड़ों का दर्द, गठिया और मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकते हैं। सरसों के तेल में कुछ लहसुन की कली डालकर इसे गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इस तेल से पैरों और जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही दर्द से छुटकारा मिलता है।

Health: सरसों के तेल से दूर होती है ये परेशानियां, इस प्रकार करें उपयोग

वहीं सरसों के तेल से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ लें। ऐसा करने से दांत सफेद होने के साथ ही मजबूत भी बनते हैं। वहीं सरसों के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर मालिश करने से मसूड़ों का सूजन भी कम होता है।

From Around the web