Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में आ चुकी है इतनी गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में आ चुकी है इतनी गिरावट, जानें आज का भाव

इंटरनेट डेस्क। कोरोना संक्रमण के बीच डॉलर के मजबूत होने से आज सोने की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना आज सुबह 128 रुपए की गिरावट के साथ खुला। इसके बाद सुबह 10 बजे इसमें 116 रुपए की गिरावट देखने मिली।

Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में आ चुकी है इतनी गिरावट, जानें आज का भाव

इस समय यह लगभग 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,892 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। सुबह के सत्र में इस सोने ने 46,878 रुपए का न्यूनतम स्तर तक छू लिया था। वहीं आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई।

Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में आ चुकी है इतनी गिरावट, जानें आज का भाव

जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में आज सुबह 10 बजे तक 301 रुपए की गिरावट देखी गई। इससे यह 67,840 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती हुई नजर आई। रिकॉर्ड हाई से अभी भी सोने की कीमत लगभग नौ हजार रुपए प्रति दस ग्राम कम है। पिछले वर्ष में दस ग्राम सोने की कीमत 56,200 रुपए तक पहुंच गई थी।

From Around the web