Hrithik's B'Day Special: ऋतिक रोशन है बॉलीवुड के ग्रीक गॉड, आज से पहले हुआ करते थे चैनस्मोकर...!!!

Hrithik

 ऋतिक रोशन बॉलीवुड के वह सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उन्होंने अपने डांस और एक्शन से लोगों के दिलों में राज किया है और आज उनका स्पेशल डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज के दिन ऋतिक 48 साल के हो चुके हैं।
ऋतिक रोशन एक दो नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत कहो ना प्यार है से  की। और वहां से लेकर वॉर मूवी तक कई हिट फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल है। ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक कार्ड भी कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें ऐसा क्यों कहते हैं।

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन 10 जनवरी 1974 को जन्मे थे और आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो उनके फैंस उनके लुक और स्टाइल के दीवाने पहले से ही रहे हैं। इनकी तुलना कई हॉलीवुड स्टार और खूबसूरत ऐतिहासिक लोगों से की गई है लेकिन ऋतिक को देखकर अक्सर लोग उन्हें ग्रीक गॉड भी कहते हैं। आपको बता दे कि उनके चेहरे की खास बनावट ओर उनकी हरी आंखे ग्रीक गॉड से मिलती है इसलिए इनको बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है।

Roshan


 इनकी स्टाइल और खूबसूरती को लेकर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई लोग कायल हैं। ऋतिक रोशन पहले चैनस्मोकर थे। लेकिन उन्होंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया। खबर के अनुसार उन्होंने हाउ टू स्टॉप स्मोकिंग नाम की किताब पढ़ने के बाद सिगरेट पीना छोड़ दिया था। ऋतिक रोशन बचपन से ही हकलाते थे। ऋतिक रोशन के दो अंगूठे हैं और इसी कारण से वह अपने आप को काफी लकी भी मानते हैं। आपको बता दें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में कभी ऋतिक रोशन और सुजैन खान का नाम सबसे टॉप पर था। ऋतिक अपने स्वीटहार्ट सुजैन को इस तरह प्यार करते थे उन्हें पैंपर करते थे वह देख लड़कियां उनसे जलती थी। वह भी अपने लिए कोई ऋतिक रोशन जैसा राजकुमार की जाती थी। लेकिन कपल के प्यार को किसी की बुरी नजर लग गई। बॉलीवुड के मोस्ट अडोरेबल कपल अलग हो गए।

From Around the web