Fashion: इस लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं माधुरी दीक्षित, कीमत उड़ा देगी होश
Jun 28, 2021, 16:17 IST
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी फोटोज के कारण सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज में माधुरी ट्रैडिशनल लहंगे में नजर आई।
उन्होंने सिल्क टाई-डाई लहंगा पहना। इस ब्लैक एंड व्हाइट लहंगे में जगह-जगह टाई-डाई वर्क हो रखा है। वहीं ब्लाउज पर भी एम्ब्रॉयडरी वर्क हो रखा है। माधुरी के इस लहंगे की कीमत जानकर आप हैरान ही रह जाएंगी। माधुरी की इस लहंगे को अपने वार्डरोब में शामिल करने के लिए 53, 760 रुपए खर्च करने होंगे।