रिटायर फौजी ने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिख लगा लिया फांसी, बीबी से हुआ था झगड़ा

सुसाइड

हमारे लिए सरहद पर हर वक्त अपनी जान कि बाजी लगाने को तैयार फौजी अगर निजी जीवन से तंग आकर मौत का रास्ता चुनता है तो दुख होना लाजनी है।  हरियाणा के सोनपत में हरसाना कलां गांव में रहने वाले रिटायर फौजी ने ससुराल और बीवी से तंग आकर फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मरने से पहले सेवानिवृत्त फौजी ने घर कि दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, फौजी के घर से आभूषण गायब हो जाने के बाद से परिवार में विवाद चल रहा था।

सुसाइड

वहीं इसके लिए उसने पत्नी से मारपीट भी की थी। इस मामले के बाद पत्नी और ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी वही शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मरने वाले फौजी कि पहचान सुरेश कुमार के रुप में की गई है। सुरेश कि दो बेटी है जिसमें से एक कि शादी हो चुकी है। नरेश के भाई ने बताया कि, रिटायर होने के बाद नरेश कुमार  एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। वहीं करीब 4-5 दिन पहले पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसके भाई की शिकायत थाने में की गई थी। 

सुसाइड

From Around the web