Birthday Special: इस कारण हुआ था माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी का अंत!

Birthday Special: इस कारण हुआ था माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी का अंत!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित कर चुकी माधुरी दीक्षित का जन्म आज ही के दिन यानी 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको माधुरी के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

Birthday Special: इस कारण हुआ था माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी का अंत!

माधुरी दीक्षिण का बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दोनों आपस में शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। खबरों के अनुसार, दोनों के बीच थानेदार फिल्म से नजदीकियां बढऩे लगी थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था।

Birthday Special: इस कारण हुआ था माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की लव स्टोरी का अंत!

फिल्म खलनायक के रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त के टाडा केस में फंसने के बाद दोनों की लव स्टोरी का अंत हो गया था। इसके बाद से माधुरी दीक्षित से संजय दत्त से दूरी बना ली थी। साथ ही उन्होंने संजय दत्त के साथ काम नहीं करने का निर्णय भी लिया था। बाद में माधुरी दीक्षिण ने डॉक्टर श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था। जबकि संजय दत्त मान्यता दत्त के साथ रह रहे हैं।

From Around the web