Beauty tips: घर पर ही दही से तीन प्रकार से बना सकते हैं फेस पैक, निखरी त्वचा के लिए है बहुत ही उपयोगी
इंटरनेट डेस्क। दही हमारे सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। दही के माध्यम से हम अपनी त्वचा में निखार ला सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही तीन प्रकार से फेस पैक बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं।
– दही, बेसन और नींबू का फेस पैक: दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को थोड़े समय के लिए चेहरे पर लगाने के बाद पानी से साथ कर लें। ऐसा करने से आपके चेहरे में निखार आएगा।
-दही और शहद का फेस पैक: दही में शहद को मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को चहरे पर लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है।
-दही, हल्दी पाउडर, शहद और गुलाब जल का फेस पैक: इन चीजों से बना फेस पैक भी चेहरे पर निखार लाने में बहुत ही सहायक है। इस फेस पैक को कुछ समय पर चेहरे पर लगाकर पानी से साफ कर लें। इसका प्रभाव जल्द ही आपको नजर आने लगेगा।