Beauty Tips: खूबसूरती को बढ़ाने में भी सहायक है नारियल पानी, इस प्रकार करें उपयोग
इंटरनेट डेस्क। ये तो सभी लोग जानते होंगे की नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल पानी में अनेक प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसका उपयोग नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह किया जा सकता है।
गर्मियों के मौसम में लोगों को त्वचा से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में ड्राइनेस, रेडनेस और खुजली आदि की समस्याएं होना आम बात है। नारियल पानी मुंहासे और पिंपल्स सहित इन समस्याओं को दूर करने में भी बहुत ही लाभकारी होता है।
नारियल पानी को फेस टोनर के रूप में भी उपयोग में लिया जा सकता है। जिसक उपयोग प्रतिदिन सुबह चेहरे को साफ करने के बाद किया जा सकता है। नारियल पानी मेें ग्रीन टी और गुलाब जल डालकर फेस टोनर बनाया जा सकता है। वहीं इसका उपयोग फेस पैक के रूप में भी किया जा सकता है।