Beauty Tips: खूबसूरती को बढ़ाने में सहायक है चारकोल फेस मास्क, इस प्रकार करें उपयोग

Beauty Tips:  खूबसूरती को बढ़ाने में सहायक है चारकोल फेस मास्क, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। खुद की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। इसके लिए तो वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए हजारों रुपए तक खर्च कर देते हैं। आज हम आपको चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक घरेलू उपाय की जानकारी देने जा रहे हैं।

Beauty Tips:  खूबसूरती को बढ़ाने में सहायक है चारकोल फेस मास्क, इस प्रकार करें उपयोग

इससे आपको किसी भी प्रकार के इफेक्ट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। आप चारकोल के फेस मास्क के माध्यम से चेहरे पर मुंहासें और पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। चारकोल फेस मास्क तैयार करने के लिए आपको बाहरी चीजों की जरूरत भी नहीं होती है।

दो बड़े चम्मच क्ले में दो एक्टिवेटिड चारकोल कैप्सूल, दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक बूंद एसेंशियल ऑयल डालकर फेस मास्क तैयार कर लें। अब इसे 15 मिनट के लिए अपने गर्दन से मुंह पर लगा लें।

इस फेस मास्क में मौजूद क्ले और एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये त्वचा से एक्सट्रा ऑयल निकालने में सहायक है। वहीं एप्पल साइडर विनेगर और एसेंशियल ऑयल की बूंद मुंहासें से लडऩे में सहायता करती हैं।

From Around the web